April 20, 2025

Devsaral Darpan

News 24 x 7

विधानसभा अध्यक्ष ने निशंक को बांधी राखी, दिया शगुन

देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ने निशंक को राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। निशंक ने भी रीति रिवाजों एवं परंपराओं का निर्वहन करते हुए ऋतु खंडूडी को शगुन दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न समसामायिक विषयों पर वार्ता हुई। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली ने भी ऋतु खंडूड़ी से हर वर्ष की भांति रक्षा सूत्र बंधवाया।
news