February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

देहरादून- बेटे को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से छेड़छाड़, पड़ोसी के खिलाफ दी तहरीर।

देहरादून; वसंत विहार महिला ने पड़ोसी बलजिंदर सिंह के खिलाफ बार-बार परेशान करने और बेटे को ट्यूशन छोड़ने जाते वक्त जबरन छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। वसंत विहार थानाध्यक्ष होशियर सिंह पंखोली ने बताया कि बलजिंदर उसे आए दिन परेशान करता है। वह बीते छह अगस्त को रात साढ़े सात बजे अपने बेटे को पैदल ट्यूशन छोड़ने जा रही थी। आरोप है कि वह अपने घर से बाहर आया महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता चिल्लाई तो उसके ससुर व अन्य लोग बाहर आए। सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंचने तक आरोपी फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी वह उसे परेशान कर रहा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

news