April 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

गायक पवनदीप ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर गायक पवनदीप ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके संगीत निर्देशन में हिन्दी एवं नेपाली भाषा में बनी फिल्म प्रेम गीत 3 आगामी 23 सितम्बर को रिलीज हो रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पवनदीप राजन के प्रयासों की सराहना की तथा फिल्म के सफल प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर निर्माता निर्देशक सुभाष काले व सन्तोष सेन, अभिनेता प्रदीप खड़का, अभिनेत्री क्रिस्टियाना गुरूंग आदि भी उपस्थित थे।
news