February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखंड- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दशहरे के मौके पर औली पहुंचे, आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाएंगे विजयदशमी !!

उत्तराखंड;  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत देहरादून पहुंचे थे। जीटीएस हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया।

रक्षा मंत्री ने शाम को देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसके बाद आज वे चमोली पहुंचे और जवानों के साथ पूजा में भाग लिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे हमेशा आगे रहते है, उनके आगमन से निश्चित रूप से हमारे वीर जवानों का मनोबल बढ़ेगा।

news