September 3, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्‍तराखंड पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, मौसम बदलेगा करवट !!

देहरादून;  प्रदेशभर में छह नवंबर से मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम बदलने से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। न्यूनतम तानमान में पहाड़ी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। मौसम बदलने से प्रदेशभर में ठंड बढ़ने की भी संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार,  मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहने का अनुमान है। वहीं, छह नवंबर से मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ जाएगी।

उत्‍तराखंड से मानसून की विदाई देरी से हुई। इस कारण अक्टूबर महीने में बादल खूब बरसे। इस दौरान राज्‍य में सामान्य से चार गुना अधिक बारिश दर्ज की गई।

आमतौर पर अक्टूबर महीने में 31 मिमी के करीब बारिश होती है, जबकि इस साल यह आंकड़ा 118 मिमी पर चला गया। राज्‍य के बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपदों में सर्वाधिक बारिश हुई। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और देहरादून जनपदों में सबसे कम बारिश हुई।

बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पांच नवंबर तक प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम बदलेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

संपादन: अनिल मनोचा

news