April 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखंड- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर पहुंचे, मृदा चिकित्सा के कार्यक्रम में लिया हिस्सा, मिट्टी लेप लगाकर पद्धति का लिया लाभ !!

उत्तराखंड;  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह टनकपुर पहुंचे। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर यहां वे सूर्योदय सेवा समिति की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय नेचुरोपैथी एवं योग सम्मेलन में शामिल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार,  लेकिन इससे पहले उन्होंने मृदा चिकित्सा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम ने खुद भी मिट्टी का लेप लगाकर नेचुरोपैथी पद्धति के लाभ लिया। इसके बाद वे शारदा घाट पहुंचेंगे और घाट का निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर पहुंचेंगे। यहां वे मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

संपादन: अनिल मनोचा

news