May 24, 2025

Devsaral Darpan

News 24 x 7

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए प्रचारक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल मुख्यमंत्री भी आएंगे नजर !!

देहरादून; उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली के एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election) में बतौर स्टार प्रचारक भूमिका निभाते नजर आएंगे। भाजपा ने उन्हें एमसीडी चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया है।

सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं धामी : धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने राज्य में लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल की।

उत्तराखंड के पहले चार विधानसभा चुनाव में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि भाजपा या कांग्रेस ने लगातार दो बार चुनाव जीता हो। पांचवें विधानसभा चुनाव में यह मिथक टूट गया।

हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी रहे स्टार प्रचारक : धामी की छवि को देखते हुए भाजपा ने उन्हें हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा। हिमाचल में धामी ने कई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं की और जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

संपादन: अनिल मनोचा

news