March 1, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

चंपावत- मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोगों से मिले, युवाओं का बढ़ाया उत्साह !!

चंपावत;  अक्सर अपने जिला भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री सुबह की सैर पर निकलने के दौरान आमजन से मिलते हैं। सीएम धामी ग्राउंड पर गुड गवर्नेंस की रियलिटी चेक करते हैं। अपने चंपावत भ्रमण के दौरान शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही आमजन की समस्याओं को भी जाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जिला भ्रमण के दौरान सुबह सैर पर जरूर निकलते हैं। रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून आदि जगहों पर पिछले दिनों उनकी मॉर्निंग वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। इसी क्रम में आज शुक्रवार को वह अपने चंपावत भ्रमण के दौरान प्रातः सैर पर निकले।

सर्किट हाउस से निकलते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान पर सीएम पहुंचे। फिर चाय की चुस्की के साथ नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर चर्चा की।
news