April 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

देहरादून- सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, तीन साल तक बनाता रहा संबंध, मां की तहरीर पर केस दर्ज !!

देहरादून;  सेलाकुई में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि वह बीते तीन साल से बेटी के साथ संबंध बना रहा था। मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी मूल रूप से सहारनपुर, यूपी का रहने वाला है और सेलाकुई क्षेत्र में परिवार के साथ किराये पर रह रहा है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि जुलाई 2020 से पति उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है।

पहले डर और समाज के कारण पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। तब पति ने भी माफी मांगी लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। पति अक्सर नशे में घर आता था और बेटी के साथ जबरन संबंध बनाता था।

विरोध करने पर वह उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि वह उनके साथ कोई बड़ी घटना कर सकता है। थानाध्यक्ष सेलाकुई मोहन सिंह ने बताया कि जांच महिला दारोगा आरती कलूड़ा को सौंपी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया राज गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए वि भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

news