February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह- राज्य में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू किए जाने की घोषणा !!

महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह;  सीएम ने महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के समापन पर राज्य में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू किए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं, वे हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने आपको साबित किया है।

आज प्रदेश के दुर्गम गांवों में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। अपनी कौशल क्षमता के माध्यम से महिलाएं अपने परिवारों की आर्थिकी को शक्ति प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को सशक्त बनाने में अनेक प्रयास हुए हैं।

आज देशभर में करीब 23 करोड़ महिलाओं को जन धन खातों के जरिये बैंकों से जोड़ा जा चुका है। आज वित्तीय समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, हमारी नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। ये प्रयास आने वाले समय में और भी अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा राज्य में एकल महिलाएं जिस मजबूती के साथ अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। इसके लिए वे सराहना की पात्र है। महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से कई योजनाएं चलाई जा रही है।

news