February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखंड- बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को 348.56 करोड़ की सौगात, गडकरी ने कर दी ट्वीट, सीएम धामी ने जताया आभार !!

उत्तराखंड;  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को सौगात दी है। गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में NH-309A पर उदियारी मोड़ से कांडा खंड के 2-लेन विन्यास के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए NH(O) वार्षिक योजना 2022-23 के तहत 348.56 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस ट्वीट के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार जताया। सीएम ने सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड इसी तरह विकास की ओर अग्रसर होता रहेगा।

 

news