February 28, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखंड- स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के एक सौ आठ अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से जाएगा नवाजा !!

उत्तराखंड;  स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के 108 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से नवाजा जाएगा। इनमें सराहनीय सेवा में मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए एसटीएफ के हेड कांस्टेबल चमन कुमार को चुना गया है।

वहीं, विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सेवा पदक इस बार हरिद्वार के कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह चौहान को मिलेगा। इनके अलावा आठ अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सेवा सम्मान चिह्न, तीन को विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, 16 को सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और 79 अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

 

news