April 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखण्ड- दो थाने के प्रभारियों समेत चौदह पुलिसकर्मियों के तबादले, दून पुलिस में बड़ा फेरबदल !!

उत्तराखण्ड;  देहरादून जिले के दो थाने के प्रभारियों समेत कुल चौदह निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी को हरिद्वार जिले में भेजा गया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की ओर तबादला सूची जारी की गई।

विनोद गुसाईं को विकासनगर थाने से तबादला कर पटेलनगर थाने का प्रभार सौंपा गया है। जबकि राजीव रौथाण को पुलिस लाइन से विकासनगर थाने में प्रभारी निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा जौली ग्रांट और बिधौली चौकी प्रभारी भी बदले गए हैं।

तबादला पाने वालों में नवीन डंगवाल, दुर्गेश कोठियाल, अजय भट्टी, शिल्पा सैनी, जैनेंद्र राणा, प्रवीण सैनी, चिंतामणि त्रिपाठी, शिवदत्त जमलौकी, मीनू यादव, सूरज कंडारी और बलवीर सिंह आदि शामिल रहे।

 

news