उत्तराखंड; उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में घनसाली से भाजपा विधायक रहे भीमलाल आर्य, रुड़की के मेयर रह चुके गौरव गोयल, भीमताल से ब्लॉक प्रमुख रहे लखन सिंह भी अपनी ब्लॉक प्रमुख रही पत्नी के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। मसूरी से नगर पालिका अध्यक्ष रहे चुके अनुज गुप्ता ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा, सभी बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुए हैं। आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा के प्रति लोगों के अविश्वास है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। साथ ही राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भले अभी एक साल का समय है, लेकिन राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा के टिकट पर दो बार के विधायक रहे राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं, बसपा से दो बार विधायक रहे नारायण पाल ने भी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ली।
प्रदेश प्रभारी ने भराड़ीसैंण में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के सदन के भीतर और बाहर प्रदर्शन को सराहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, कांग्रेस के प्रति लोग उम्मीद से देख रहे हैं। राज्य में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। कांग्रेस में शामिल होने वालों ने संकल्प लिया है, पार्टी को मजबूत करेंगे। जो 2027 में कांग्रेस की वापसी के लिए पार्टी में शामिल हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा, कांग्रेस में शामिल होने वालों का मजबूत जनाधार है। यह उत्तराखंड में बदलाव का संकेत है। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ऐसी सरकार है, जिसे न लोकतंत्र न देश के संविधान पर विश्वास है। हरक सिंह रावत ने कहा, राज्य के हालात ठीक नहीं हैं।
