April 4, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखंड- कांग्रेस का कुनबा बढ़ता देख भाजपा में हलचल शुरू, पिक्चर अभी बाकी है, गोदियाल

उत्तराखंड; कांग्रेस का कुनबा बढ़ता देख भाजपा में हलचल शुरू : गोदियाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, कांग्रेस का कुनबा बढ़ता देख भाजपा में हलचल शुरू हो गई है। आरोप लगाया कि आज भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अपनी सरकार की नीतियों और रीतियों से खुश नहीं हैं, यही वजह है कि कई नेता खुलकर अपनी सरकार के विरोध में बोल रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, परिवार में नए लोगों के जुड़ने से परिवार को मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल सभी लोग पार्टी हित में कार्य करेंगे और 2027 में प्रदेश की जनता को कांग्रेस की सरकार देने में अपनी भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हैट्रिक के सपने को ध्वस्त करने की तरफ ये अभी पहला कदम है। आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी की समस्या बनी है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पलायन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी समस्याएं बनी है। इन समस्याओं से कांग्रेस ही प्रदेश की जानता को निजात दिला सकती है।

पिक्चर अभी बाकी है : गोदियाल

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दावा किया कि भाजपा के अभी कई वरिष्ठ नेता और विधायक लिस्ट में शामिल हैं। यह शुरूआत है, पिक्चर अभी बाकी है।

भाजपा का नाम लेते ही भड़के ठुकराल

कांग्रेस में शामिल हुए दो बार के भाजपा विधायक रहे राजकुमार ठुकराल भाजपा का नाम लेते ही भड़क गए। उन्होंने कहा, जिसने पार्टी को मजबूत किया पार्टी ने 2022 में उसी का टिकट काट दिया।उन्होंने कहा, वह भाजपा में रहे तो उन्होंने उसके एजेंडे को लागू किया। अब कांग्रेस में हैं तो उसके एजेंडे को लागू करेंगे। 2022 में उनका टिकट कटने के बावजूद मुख्यमंत्री के बुलावे पर उन्होंने भाजपा का महापौर बनवाया। इसके बाद भी उनकी अनदेखी होती रही। उन्होंने क्षेत्र में जो काम किया है, जनता इसका मूल्यांकन करेगी। टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा, कांग्रेस 2027 के चुनाव में टिकट देगी तो भी ठीक नहीं देगी तो भी ठीक। वह, राज्य आंदोलनकारी हैं। जन्म और कर्म से हिंदू हैं, हिंदू होने के लिए उन्हें भाजपा के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

news