August 10, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखण्ड- मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सीएम धामी ने युवा विद्यार्थी मंथन में विद्यार्थियों से किया संवाद !!

उत्तराखण्ड;  देहरादून में आज सीएम धामी ने आज मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में विद्यार्थियों से बात की। इस दौरान  ढाई लाख से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से संवाद से जुड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को बहुत सारी जिम्मेदारी मिलेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में काम करेंगे। कोई उद्यमी, डॉक्टर, किसान, शिक्षक बना कर देश के निर्माण में योगदान देगा। देश के जेन जी हैं, मेरे घर में एक अल्फा है एक जेन जी है। परिवहन की व्यवस्था, स्वच्छता में किस तरह से सुधार कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे गलत दिशा में जा रहे हैं तो उसके लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं। जो बच्चों को अच्छे संस्कार व गाइडेंस नहीं दे पा रहे हैं। विवेकानंद ने शिकागो में भाषण दिया तो हर कोई देश की संस्कृति को जानने लगा।
news