उत्तराखंड- रुद्रपुर में अधेड़ व्यक्ति द्वारा पांच वर्षीय बच्ची को लालच देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास !!
News 24 x 7

उत्तराखंड; रुद्रपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को पांच रुपये और खाने का सामान देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे एक सुनसान कोने में ले जाकर कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।