उत्तराखंड; उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दोपहर तक पहाड़ से मैदान तक सुबह से बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर बाद राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में बहुत भारी बारिश की आशंका है। विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है। 17 अगस्त को देहरादून और टिहरी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
वहीं, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिला प्रशासनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है।
