September 1, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखण्ड- भूमि धोखाधड़ी के आरोप में दंपती पर जमीन बेचकर दोबारा सौदा करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज !!

उत्तराखण्ड;  सेलाकुई थाना क्षेत्र में भूमि धोखाधड़ी के आरोप में हरिपुर निवासी दंपती गणेश चंद्र शर्मा और उषा शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्लेमेंट टाउन के मोहब्बेवाला निवासी शिकायतकर्ता शांति देवी का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें बेची गई जमीन किसी अन्य व्यक्ति को भी बेच दी। मुआवजे के लिए दिया गया पांच लाख रुपये का चेक भी बाउंस हो गया।

थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने 30 दिसंबर 2013 को मौजा अटकफार्म में 188.19 वर्गमीटर भूमि खरीदी थी, जो उनके नाम खतौनी में दर्ज है। जनवरी 2026 में वहां दूसरे व्यक्ति का भवन बना मिला। पूछने पर आरोपियों ने कथित तौर पर जमीन दोबारा बेचने की बात स्वीकार की और मुआवजे का आश्वासन दिया। इस दौरान पांच लाख रुपये का चेक दिया गया, जो बैंक में बाउंस हो गया। शांति देवी ने अपनी पुत्री के साथ भी भूमि संबंधी धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बाद में दिखाए गए दूसरे प्लॉट पर भी विवाद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

news