September 1, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखण्ड- कैफे में घुसकर भाजपा नेता को पेट्रोल डाल जलाने की कोशिश का किया प्रयास !!

उत्तराखण्ड;  नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में कैफे में घुसकर भाजपा नेता मयंक असवाल पर जानलेवा हमला करने और पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने कैफे में घुसकर संचालक के साथ मारपीट की और उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, केदारपुरम, दीप नगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के नेता मयंक असवाल की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया कि 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने प्रतिष्ठान में मौजूद था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व कैफे में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों के पास धारदार हथियार भी थे। तहरीर के मुताबिक, आरोपियों में ईशान चंचल, रोहित, संदीप, सागर और एक अन्य साथी शामिल थे।

आरोप है कि संदीप ने मयंक पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। घटना के दौरान कैफे में दो युवतियां और कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मयंक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी जुटा रही है।

 

news