April 16, 2026

Devsaral Darpan

News 24 x 7

उत्तराखंड- प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए जन सुझाव राज्य विकास के बनेंगे आधार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी !!

उत्तराखंड;  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए जन सुझाव राज्य विकास के आधार बनेंगे। हम सबको मिलकर उत्तराखंड को सशक्त राज्य बनाने का संकल्प लेना होगा। हमें स्वरोजगार को रोजगार देने को आंदोलन बनाना होगा।

रविवार को सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में बजट संवाद पर कृषि, बागवानी, पशुपालन, उद्योग व पर्यटन के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने के सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने सभी के सुझाव को सुना और कहा कि इससे उत्तराखंड का दशक बनाने में मदद मिलेगी। राज्य के समग्र विकास में अभिनव पहल के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विषय विशेषज्ञों के सुझावों पर भी सरकार कार्य कर रही है। होम स्टे योजना भी ग्रामीण आर्थिकी व स्वरोजगार के माध्यम बन रहे हैं। वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान होम स्टे में निवास कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि प्रदेश का हर क्षेत्र एक डेस्टिनेशन है। हम अपनी इन समृद्ध विरासतों के साथ आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सीमित हैं। जिससे स्वरोजगार को रोजगार देने को आंदोलन बनाना होगा। साथ ही प्रदेश के विकास में नवाचार के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

news