उत्तराखंड- मौसम विभाग ने नौ जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी, पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की दी सलाह !!
News 24 x 7

उत्तराखंड; प्रदेश में आज से फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है।