उत्तराखंड; अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करने और जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों को जनता के सामने रखने की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता के परिवार को न्याय दिलाना सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है और मामले में अब किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार के न्याय तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और भरोसे से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच की प्रगति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने से गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
